प्रेगनेंसी में कैसे नहीं बैठना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:17

गर्भावस्था के दौरान यदि पीठ या श्रोणि में दर्द हो तो बैठने और उठने जैसी सरल चीज भी मुश्किल लग सकती है। यहां जानें कि गर्भावस्था में आरामदायक तरीके से कैसे उठा-बैठा जाए, जिससे आपके जोड़ों का बचाव हो।


कैसे बैठें: अनुचितअवस्था
कंधे झुकाकर बैठने से आपकी श्रोणि शिथिल होती है और जब आप हिलती-डुलती है तो आपको दर्द महसूस हो सकता है। यदि आप बिना किसी सहारे के या फिर किसी मुलायम गद्देदार कुर्सी पर लंबे समय तक बैठी रहें तो आप स्वत: कंधे झुकने वाली अवस्था में आ जाती हैं।
स्टूल पर सीधी बैठी हुई गर्भवती महिला की कार्टून इमेज

कैसे बैठें: सही अवस्था
एकदम सीधा बैठना या फिर थोड़ा सा पीछे की तरफ झुकाव देकर बैठने की मुद्रा अच्छी है। आपके स्तन एकदम सामने या हल्के से ऊपर की तरफ होने चाहिए। वे आपके पेट से लगे हुए नहीं होने चाहिए। आपकी टांगें भी एक-दूसरे से जुड़ी न हों, ताकि बढ़े हुए पेट को जगह मिल सके।
कुर्सी को आगे से पीछे की तरफ मोड़कर बैठी गर्भवती महिला की कार्टून इमेज

कैसे बैठें: कुर्सी के दोनों ओर टांगे करके
कुसी को इस तरह मोड़े (कुर्सी का पीछे का हिस्सा छोटा हो तो बेहतर है), कि उसका पिछला हिस्सा आपके सामने हो। अपनी बाजुओं को चापाकार में रखते हुए कुर्सी के दोनों और टांगे करके बैठें। कुर्सी के पिछले हिस्से की तरफ झुकें, जरुरत हो तो कुशन या तकिया का सहारा ले लें। जब तक आप अपनी पीठ को थोड़ा पीछे की तरफ झुका कर रखेंगी, आपको अपनी टांगों को अलग करने में आपको दर्द नहीं होना चाहिए।
बिस्तर के किनारे पर सीधी बैठी गर्भवती महिला की कार्टून इमेज

कैसे खड़े हों: पहला चरण
अपनी पीठ और छाती को थोड़ा पीछे की ओर करें और अपनी टांगों को अलग कर लें। इस अवस्था में श्रोणी को धीरे-धीरे आगे-पीछे करें। अपनी पीठ को भी थोड़ा आगे झुकाएं और फिर पीछे। इन क्रियाओं को कुछेक बार लयबद्ध तरीके से करें और अपने कंधों को इस दौरान न हिलाएं।
पलंग के किनारे से झुकती हुई गर्भवती महिला की कार्टून इमेज

कैसे खड़े हों: दूसरा चरण
आगे की तरफ झुकें अपनी पीठ को चापाकर में रखें और छाती बाहर की तरफ निकली हुई हो।
आगे झुकते हुए खड़ी होती गर्भवती महिला की कार्टून इमेज


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info